दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया मेहमान, साक्षी ने शेयर की तस्वीर - white horse with chords

महेंद्र सिंह धोनी के घर एक और नया मेहमान आया है. साक्षी सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जीवा के साथ सफेद रंग के घोड़े की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले माही काले रंग के एक घोड़े को फॉर्म हाउस में मसाज करते नजर आए थे.

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

By

Published : Jun 4, 2021, 9:52 PM IST

रांची :भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के घर एक और नया मेहमान आया है. माही ने इस बार सफेद घोड़ा खरीदा है. साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जीवा के साथ सफेद रंग के घोड़े की फोटो शेयर की है. जिसे माही के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जीवा भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं.

रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिन पहले ब्लैक कलर का घोड़ा खरीदा है, जिसका नाम चेतक है. माही घोड़े के साथ अपने फार्म हाउस (Farm House) में काफी समय बिताते नजर आते हैं. हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने घोड़े चेतक को मसाज करते नजर आ रहे थे. अब एक और फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. तस्वीर में जीवा एक सफेद रंग के छोटे घोड़े के साथ नजर आ रही है.

महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदा घोड़ा

पढ़ें - तमिलनाडु में कोरोना संक्रमित शेरनी की मौत

फैंस कर रहे हैं पसंद
साक्षी ने जीवा के साथ घोड़े की तस्वीर अपलोड कर लिखा है आपको हंसी खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी इसे देखकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details