नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election 2022) की सरगर्मी के बीच शनिवार को कांग्रेस ने राज्य में होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, अशोक गहलोत और माेहम्मद अजहरूद्दीन समेत कई बड़े नेताओं का नाम शामिल किया गया है.
UP Election2022: तीसरे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी - Uttar Pradesh Assembly election 2022
कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election 2022) के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.
यूपी चुनाव कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ये नेता चुनाव प्रचार की बागडोर संभालेंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में कानपुर, ईटावा, कन्नौज, महोबा और झांसी सहित कुल 16 जिलों में चुनाव होने वाले हैं.
यह भी पढ़ें-UP Election 2022: संजय राउत का BJP पर निशाना, चुनाव आयोग कर रहा सरकार की गुलामी
TAGGED:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव