दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

Azadi ka Amrit Mahotsav : कार पर सजाए एक लाख तिरंगे, चलाकर ले जाएंगी दिल्ली

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष (75th year of Independence) पर अमृत महोत्सव (Amrit mahotsav) की अनूठी पहल. यहां एक महिला ने 1 लाख तिरंगे अपनी कार पर सजाए हैं. वह इस कार से मुंबई से दिल्ली जाएंगी. रास्ते में अमृत महोत्सव के लिए नि:शुल्क तिरंगा बांटेंगी.

By

Published : Aug 8, 2022, 4:26 PM IST

unique initiative of Amritmahotsav in Mumbai
कार पर सजाए एक लाख तिरंगे

मुंबई :आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव की तैयारियां मुंबई समेत पूरे देश में शुरू हो गई हैं. अमृत ​​महोत्सव के मौके पर हर कोई आजादी को नए तरीके से मनाने की प्लानिंग कर रहा है. ऐसे में एक तरफ जहां मुंबई नगर निगम अमृत महोत्सव के मौके पर सात करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में सभी को मुफ्त में तिरंगा झंडा बांट रहा है, वहीं बोरीवली के वायुदेवता कॉम्प्लेक्स (Vayudevata Complex) में रहने वाली वीणा शाह ने अपनी होंडा कार को तिरंगे से सजाया है.

देखिए वीडियो

मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव :कार पर एक लाख तिरंगे लगाए गए हैं. वीना शाह इस कार को खुद चलाकर मुंबई से दिल्ली जाएंगी. इस बीच वे राज्य की जनता को नि:शुल्क तिरंगा झंडा बांटकर देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगी. मुंबई में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक महिला तिरंगे से सजी कार लेकर मुंबई से दिल्ली तक अमृत महोत्सव का प्रचार करते हुए हर राज्य के लोगों को तिरंगा बांटेगी.

भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि एक तरफ झांसी की रानी थीं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, अब बोरीवली में वीणा शाह हैं जो अपनी कार को तिरंगे से सजाती हैं और खुद मुंबई से दिल्ली तक अमृत महोत्सव का प्रचार कर रही हैं.

पढ़ें- आजादी का अमृत महोत्सव : ताजमहल सहित देश के सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगी फ्री एंट्री

ABOUT THE AUTHOR

...view details