दिल्ली

delhi

By

Published : Oct 30, 2022, 8:23 PM IST

ETV Bharat / bharat

नेहरू ने बोया था देश की बर्बादी का बीज: किरेन रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली अभियान के तहत जिला ऊना के हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करने (Union Minister Kiren Rijiju in Una) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पर देश की बर्बादी का बीज बोने का आरोप तक जड़ डाला. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा महंगाई मामले को लेकर किए जा रहे भाजपा के विरोध का भी जवाब दिया. पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू

ऊना: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू रविवार (Union Minister Kiren Rijiju in Una) को भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को ऊना पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने सुबह के सत्र में हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामकुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. जबकि दोपहर बाद जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के समीप भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. (BJP Sankalp rally in Una).

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का हरोली और ऊना में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वहीं जनसभाओं को संबोधित करते हुए किरेन रिजिजू ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा भी जनता के समक्ष रखा. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के चुनावी मुद्दे महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का पक्ष रखा. (BJP Vijay Sankalp rally in Una).

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 और वैश्विक स्तर पर युद्ध के कारण पैदा हुए हालातों के चलते विश्व के बड़े से बड़े देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह डगमगा चुकी है. इन परिस्थितियों का असर भारत पर भी पड़ा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार ने जहां तक संभव हो सका महंगाई पर लगाम लगाने का काम किया. उन्होंने कहा कि मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस पार्टी जिस महंगाई को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है. दरअसल कांग्रेस को उसी महंगाई पर विकट परिस्थितियों में लगाम कसने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए.

नेहरू ने बोया था देश की बर्बादी का बीज:वहीं, कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Kiren Rijiju on Jawaharlal nehru) और कांग्रेस को लेकर भाजपा की बयानबाजी के विरोध का भी जवाब किरेन रिजीजू ने दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और जवाहरलाल नेहरू ने ही देश की बर्बादी का बीज बोया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार यह कहती है कि इतिहास में हुई बातों को याद नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस उस इतिहास के सामने आने से डरती है.

उन्होंने कहा कि जो इतिहास भूल जाते हैं, वह कभी भी इतिहास नहीं लिख सकते. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतिहास में हुई गलतियों को कभी दोहराया न जाए, इसके लिए इतिहास का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. जबकि देश को आगे ले जाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को इतिहास का पता होना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें:हिमाचल में कांग्रेस की सरकार नहीं करवा पाई विकास, भाजपा का मिशन रिपीट पक्का: भूपेंद्र यादव

ABOUT THE AUTHOR

...view details