दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

World Blood Donor Day 2022: बॉम्बे ब्लड ग्रुप वाले उमाकांत ने किया रक्तदान, जानिए दुनिया के सबसे दुर्लभ खून की कहानी - झारखंड के उमाकांत मंडल

आज विश्व रक्तदाता दिवस है, पूरे विश्व में जगह-जगह ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग महादान करते हैं. रक्तदाता दिवस के अवसर पर हम आपको झारखंड के ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिनके बास बहुत रेयर मिलने वाला बॉम्बे ब्लड ग्रुप है. ऐसे ब्लड ग्रुप वाले लोग झारखंड में महज एक-दो ही हैं.

Bombay blood group in Jharkhand
Bombay blood group in Jharkhand

By

Published : Jun 14, 2022, 4:28 PM IST

रांची: 14 जून को पूरा विश्व रक्तदाता दिवस मना रहा है. इसी को लेकर झारखंड के विभिन्न जगहों पर रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया है, जहां लोग बढ़ चढ़कर रक्त दान कर रहे हैं. आज, विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day 2022) के अवसर पर हम आपको एक ऐसे शख्स मिलाएंगे जिनका ब्लड ग्रुप काफी रेयर है और ऐसे ब्लड ग्रुप पूरे देश में कुछ लोगों के पास ही मौजूद है. इस रेयर ब्लड ग्रुप का नाम बॉम्बे ब्लड ग्रुप है.

इसे भी पढ़ें:साहिबगंज में खून की कमी, बिहार के थैलेसीमिया मरीज को खून नहीं देगा ब्लड बैंक


बॉम्बे ब्लड ग्रुप वाले झारखंड के उमाकांत मंडल:दरअसल, बॉम्बे ब्लड ग्रुप पूरे देश में काफी कम लोगों में पाया जाता है इसलिए इस ब्लड ग्रुप के लोगों को चिन्हित करके रखा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत बुलाया जा सके. झारखंड के घाटशिला का रहने वाला उमाकांत मंडल भी इसी ब्लड ग्रुप में शामिल है. उनका ब्लड ग्रुप काफी रेयर है इसलिए वह समय समय पर अपना रक्तदान कर ब्लड बैंक में रक्त को संग्रहित करा कर रखते हैं ताकि इस ब्लड ग्रुप का जरूरतमंद कोई भी शख्स अस्पताल पहुंचे तो उन्हें तुरंत ही ब्लड मिल सके.

देखें वीडियो

क्यों कहते हैं बॉम्बे ब्लड ग्रुप:इस ब्लड ग्रुप के बारे में डॉक्टर बताते हैं कि इस ब्लड ग्रुप को बॉम्बे पॉजिटिव ब्लड ग्रुप कहा जाता है क्योंकि यह मुंबई के रहने वाले 8 फीसदी लोगों में पाया जाता है. हालांकि कई लोग मुंबई से जाकर दूसरे शहरों में बस गए हैं, ऐसे में देश के विभिन्न राज्यों में भी यह ब्लड ग्रुप मिलने लगे हैं. जिसमें एक उमाकांत मंडल भी हैं, जो फिलहाल झारखंड के जमशेदपुर में रह रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड सरकार ऐसे लोगों के लिए विशेष इंतजाम नहीं कर पा रही है. जिससे विशेष परिस्थिति में किसी की जान बचाने के लिए उनसे तुरंत संपर्क किया जा सके.

ABOUT THE AUTHOR

...view details