दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

पंजाब : रुपिन्दर ने गोल से किया टोक्यो ओलंपिक का आगाज, परिवार में खुशी - टोक्यो ओलंपिक

पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले रुपिन्दर सिंह ने गोल से टोक्यो ओलंपिक का आगाज किया. उनके प्रदर्शन से शहर और परिवार के लोगों में खुशी की लहर हैं. पढ़ें पूरी खबर...

टोक्यो ओलंपिक
टोक्यो ओलंपिक

By

Published : Jul 24, 2021, 6:05 PM IST

फरीदकोट :पंजाब में फरीदकोट के निवासी रुपिन्दर सिंह ने अपने पहले गोल से टोक्यो ओलंपिक का आगाज किया. आज सुबह टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूज़ीलैंड की टीम को 3-2 से हरा कर पहली जीत दर्ज की.

भारतीय टीम की ओर से खेल रहे फरीदकोट निवासी रुपिन्दर सिंह ने पहला गोल दागा जिससे टीम बराबरी पर आ गई. बाद में भारत ने 2 गोल और किए और जीत दर्भाज की.

रुपिन्दर सिंह के शहर और परिजनों में खुशी की लहर

टीम की इस जीत से जहां पूरे देश के हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर है, वहीं फरीदकोट के लोगों और खासकर रुपिंदर का परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा. रुपिन्दर के पिता का कहना है कि उन्होंने जब रुपिन्दर को टीवी स्क्रीन पर ओलंपिक में गोल करते देखा उनका सीना फख्र से चौड़ा हो गया.

पढ़ें :टोक्यो ओलंपिक 2020: सुतीर्था मुखर्जी और मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स में जीत से की शुरुआत

बाबा फरीद हॉकी क्लब फरीदकोट के सदस्य और पूर्व हॉकी खिलाड़ी खुशवंत सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि फरीदकोट के रुपिन्दर भारतीय हॉकी में खेल रहे हैं और उन्होंने आज एक गोल करके इतिहास रच दिया. उनका कहना है कि टीम स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details