कोलकाता :पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगान में सागर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरतला बाजार में TMC कार्यकर्ताओं ने बाईक में आग लगाकर और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
बता दें देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. हर दिन ये ग्राफ आसमान छू रहा है. घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) नें शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में बढ़ोत्तरी की. पेट्रोल (Petrol) के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई जबकि डीजल (Diesel) के दाम 26 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए.
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price in Delhi) 100.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
शहर | पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर | डीजल की कीमत प्रति लीटर |
दिल्ली | 100.91 | 89.88 |
मुंबई | 106.93 | 97.46 |
चेन्नई | 101.67 | 94.39 |
कोलकाता | 101.01 | 92.97 |
बेंगलुरु | 104.29 | 95.26 |
चंडीगढ़ | 97.04 | 89.51 |
पटना | 103.18 | 95.46 |
लखनऊ | 98.01 | 90.27 |
भोपाल | 109.24 | 98.67 |
रांची | 95.96 | 94.84 |