दिल्ली

delhi

भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला, 14 को गिरफ्तार

By

Published : Nov 17, 2022, 12:16 PM IST

भारतीय मछुआरों के एक समूह पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर हमला किया. हमले में एक मछुआरे की आंख में चोट आई है.

Etv Bharat
Etv Bharat

रामेश्वरम : श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को भारतीय मछुआरों (Indian fishermen) के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एक मछुआरे की आंख में चोट लगने की खबर है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार भी कर लिया. अधिकारी के मुताबिक, घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के रहने वाले जॉनसन के रूप में की गई है.

श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में उसकी आंख में चोट आई है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना ने नागप्पट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है. मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं से मछुआरों की चिंताएं कफी बढ़ गई हैं.

(पीटीआई-भाषा)

ABOUT THE AUTHOR

...view details