दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा: 2 घंटे की देरी से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा, बेसब्री से इंतजार करते दिखे कार्यकर्ता - Bharat Jodo Yatra

करनाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra in Karnal) को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. राहुल गांधी की यात्रा घरौंडा में प्रवेश कर चुकी है. वहीं यात्रा में देरी देखी गई लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार दिखा. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करनाल में कबड्डी भी देखेंगे.

Bharat jodo yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

By

Published : Jan 7, 2023, 10:18 AM IST

करनाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों में उत्साह

करनाल:करनाल के कोहंड से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Karnal) ने घरौंडा में प्रवेश कर लिया है. कई स्थानों पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया. राहुल गांधी की पदयात्रा लगभग दो घंटे की देरी से शुरू हुई. वहीं हजारों की संख्या में शोभा यात्रा में शामिल टोल पर किसानों से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे.

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ोपदयात्रा कोहंड गांव से सुबह 6 बजे शुरू होनी थी लेकिन सुबह 8 बजे तक भी राहुल गांधी यहां नहीं पहुंच सके थे. कार्यकर्ता राहुल गांधी का इंतजार करते रहे. वहीं बताया अब यह जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा सुबह 10 बजे करनाल के अपर्णा अस्पताल मधुबन पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर 3:30 बजे पर पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल के पास से यात्रा शुरू होगी और शाम 6.30 बजे एनडीआरआई ठऊफक चौक करनाल पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें-पानीपत में राहुल गांधी की रैली: बोले- सरकार बनने पर हर वर्ष गरीब-किसानों को 72 हजार देने का किया था वादा

रात्रि विश्राम करनाल के उचाना में होगा और अगले दिन 8 जनवरी को करनाल में सुबह 6 बजे श्यामगढ़, नीलोखेड़ी करनाल से पदयात्रा फिर से शुरुआत (Bharat Jodo Yatra in Karnal) होगी. यहां से पदयात्रा 10 बजे ग्रेट खली ढाबा के पास समाना बाहू पहुंचेगी. वहीं लगभग 4 बजे मधुबन गांव के पास राहुल गांधी कबड्डी का मैच देखेंगे जो हरियाणा और पंजाब के 2 खिलाड़ियों के बीच में खेला जाएगा. हरियाणा पहलवानों का प्रदेश है. इसलिए राहुल गांधी के लिए विशेषतौर पर कबड्डी के मैच का आयोजन किया जा रहा है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
8 जनवरी को कुरुक्षेत्र में पदयात्रा:8 जनवरी को भारत जोड़ो पदयात्रा दोपहर बाद 3:30 बजे गांव झिरबड़ी से कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी. यहां से थानेसर के पुराने बस अड्डे पर शाम 6:30 बजे पहुंचेंगी. यहां से कुरुक्षेत्र जीटी रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा.9 जनवरी को शाहाबाद में पदयात्रा: वहीं यात्रा 9 जनवरी को सुबह 6 बजे गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी. यहां से यात्रा सुबह 10 बजे शाहाबाद के पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस में पहुंचेगी. इसके पश्चात 3:30 बजे पट्टी बोरीपुर से शुरू होगी और शाम 6:30 बजे अंबाला की मोहड़ा मंडी रुकेगी. यहां से भारत जोड़ो यात्रा का रुख अंबाला कैंट की अनाज मंडी की ओर होगा और यहीं रात्रि विश्राम भी होगा.
राहुल की पदयात्रा में भारी संख्या में मौजूद लोग
भारत जोड़ो यात्रा का चरण 7 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे कोहंड से शुरू होनी थी. लेकिन आठ बजे तक राहुल गांधी यात्रा में शामिल होने के लिए नहीं पहुंच सके. शाम को ही उनकी पदयात्रा करनाल शहर के अन्दर से होते हुए एनडीआरआई चौक पहुंचेगी. 8 जनवरी को यात्रा साढ़े 5 बजे शामगढ़ से शुरू होगी. जोकि समानाबाहू में जाकर यह यात्रा समाप्त होगी.

कुल मिलाकर 64 जगहों पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है. हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details