यमुनानगर: जर्मनी के हैसल स्टेट की फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल सिटी से राहुल कंबोज चुनाव जीते. वहीं, उनकी भतीजी कृति कंबोज ने क्लस्टरबाग से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव जीता. ये चुनाव 14 मार्च को हुआ था.
बता दें कि राहुल और उसके भाई कपिल कंबोज लंबे समय से जर्मनी में रह रहे हैं. राहुल के भाई कपिल कंबोज भी 2016 में क्लस्टरबाग से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुके हैं. फ्रैंकफर्ट सिटी लोकसभा क्षेत्र में कुल साढ़े पांच लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 25 हजार भारतीय मूल के मतदाता हैं. यही भारतीय उनकी जीत का आधार बने.
राहुल कंबोज और उनका परिवार समाजसेवा से जुड़ा है, जब भी वो गांव आते हैं, तो यहां भी सामाजिक कार्य करते हैं. राहुल के पिता राजकुमार कंबोज ने बताया कि 14 मार्च को हुए चुनाव में उनके बेटे राहुल कंबोज ने फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल सिटी से फ्राइवीलर पार्टी से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव लड़ा.