दिल्ली

delhi

प्रियंका का रायबरेली दौरा आज, महिलाओं को साधने के लिए करेंगी 'शक्ति संवाद'

By

Published : Dec 19, 2021, 10:29 AM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Sec Priyanka Gandhi) वाड्रा आज रायबरेली में महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी. इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी. प्रियंका रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी.

प्रियंका
प्रियंका

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Assembly Election 2022)से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Sec Priyanka Gandhi) प्रदेश की महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद आज रायबरेली में प्रियंका महिला शक्ति संवाद रैली (shankti samvaad rally) को संबोधित करने के लिए आ रही हैं. इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी.

सूबे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं. लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका के लिए एक बड़ी चुनौती है. उनके कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका आज रायबरेली (Priyanka Gandhi in Raibareli) के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी. गौरतलब है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Suprimo Sonia Gandhi) का संसदीय क्षेत्र है. जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में लाभ पहुंचा सकता है.

प्रियंका का रायबरेली दौरा आज

पढ़ें :अमेठी पदयात्रा में बोले राहुल- मोदी और योगी ध्यान भटकाने का काम करते हैं

वहीं, रायबरेली विधानसभा सीट (Raibareli Assembly Seat) से पार्टी की विधायक अदिति सिंह के हाल ही में भाजपा का दामन थामने से उपजी रिक्तता को भरने के लिहाज से आज प्रियंका रायबरेली आ रही हैं. आगामी चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने की घोषणा के बाद प्रियंका राज्य के विभन्नि इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान कर रही हैं. साथ ही इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है.

इधर, ठंड के बावजूद रायबरेली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. क्योंकि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कल से जिले के दौरे पर है और सभी विधानसभाओं में जनसभा कर रहे हैं. वहीं, अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी महिलाओं से शक्ति संवाद के लिए रायबरेली पहुंची हैं. वहीं, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के रैली से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रियंका शहर के रिफार्म क्लब में महिलाओं से शक्ति संवाद स्थापित करेंगी. जिसमें हजारों की संख्या में छात्राएं, नौकरीपेशा व घरेलू महिलाएं हिस्सा लेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details