नई दिल्ली/नोएडा:नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक (Congress candidate from Noida Pankhuri Pathak) के लिए प्रचार करने पहुंची कांग्रेस नेताप्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस तीन दशक बाद 403 सीटों पर लड़ रही (Fighting on 403 seats after three decades) है. हम हर सीट पर संघर्ष करेंगे. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार और शक्ति को समझना होगा. साथ ही महिलाओं को एकजुट होने की जरूरत है.
UP Assembly Election: नोएडा पहुंची प्रियंका ने दिया नारा, हम सुनेंगे भी, सुलझाएंगे भी - हम सुनेंगे भी सुलझाएंगे भी
यूपी के नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक (Congress candidate from Noida Pankhuri Pathak) के समर्थन में प्रचार करने पहुंची प्रियंका गाधी ने जनता से कांग्रेस को वोट देने की (Priyanka Gandhi appeals to the public to vote for Congress) अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. इस दौरान उन्होंने राजनीति में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागेदारी की बात भी कही.
![UP Assembly Election: नोएडा पहुंची प्रियंका ने दिया नारा, हम सुनेंगे भी, सुलझाएंगे भी priyanka gandhi](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-14331205-841-14331205-1643627196854.jpg)
प्रियंका गांधी
कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी.
पढ़ें: नोएडा के काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, अब डोर-टू-डोर प्रचार करेंगी प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक शक्ति नहीं माना जा रहा है. आधी आबादी होने के बावजूद महिलाओं को राजनीतिक में सही भागीदारी नहीं मिल पा रही है क्योंकि महिलाएं एकजुट नहीं हैं. महिलाओं को एकजुट होने की जरूरत है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि विकास के मुद्दे को राजनीतिक चर्चा का विषय होना चाहिए. विकास को लेकर राजनीतिक दलों की जवाबदेही होनी चाहिए. वर्तमान समय में सरकार से जनता परेशान है.
Last Updated : Jan 31, 2022, 5:09 PM IST