दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

HP Election 2022: चुनावी माहौल के बीच शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, 31 अक्टूबर से करेंगी प्रचार का आगाज - HP Election 2022

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचीं हैं. मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू में प्रियंका गांधी का रोड शो 31 अक्टूबर को होगा. रोड शो के बाद इसी दिन प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में रैली कर चुनावी हुंकार भरेंगी. (Priyanka Gandhi Himachal tour)

शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी

By

Published : Oct 29, 2022, 3:27 PM IST

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कल यानि रविवार से चुनावी प्रचार रफ्तार पकड़ेगा. इस चुनावी माहौल के बीच फिर से प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह शिमला छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंचीं. दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आई, जबकि चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला आई. (Priyanka Gandhi reached Shimla) हैं.

सुबह 10:48 बजे वह छराबड़ा पहुंचीं. बताया जा रहा है कि यहां पर उनका कुछ दिन ठहरने का कार्यक्रम है. प्रियंका का यह कॉटेज शिमला से 20 किमी दूर राष्ट्रपति आवास के पास है. यह कॉटेज कुछ साल पहले बनाया गया था. हिमाचल में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होगा. इसको लेकर सियासत अपना रंग दिखाने लगी है. कांग्रेस की ओर से इन चुनावों में प्रियंका गांधी पर अहम जिम्मेदारी रहेगी.

प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास से प्रदेश की सियासत का पूरा फीडबैक लेंगी. हालांकि, यह उनका निजी दौरा है. वह इस दौरान किसी से नहीं मिलेंगी, लेकिन वह पर्यवेक्षकों से पूरा फीडबैक लेंगी. (Himachal Assembly Election 2022) (Priyanka Gandhi rally schedule in Himachal).

31 से प्रचार का आगाज:मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू में प्रियंका गांधी का रोड शो 31 अक्टूबर को होगा. रोड शो के बाद इसी दिन प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में रैली कर चुनावी हुंकार भरेंगी. कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नगरोटा में प्रियंका का रोड शो 3 नवंबर को होगा. कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने बताया कि 7 नवंबर को प्रियंका गांधी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर में रोड शो करेंगी. इसके बाद वह ऊना में रैली को संबोधित करेंगी.

ये भी पढें :Himachal Election: 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रियंका गांधी करेंगी कई रैलियां और रोड शो, यहां देखें शेड्यूल

ABOUT THE AUTHOR

...view details