दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, समर्थन को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विधायकों से करेंगे मुलाकात - यशवंत सिन्हा न्यूज़

विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा समर्थन के लिए बिहार के बाद झारखंड आए हैं. वो शनिवार को रांची में कांग्रेस के सांसद विधायक समेत आला नेताओं के साथ राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वो अपने पक्ष में वोट के लिए कांग्रेस समेत अन्य विधायकों से भी मुलाकात करेंगे.

Yashwant Sinha visit jharkhand
यशवंत सिन्हा का झारखंड दौरे

By

Published : Jul 16, 2022, 8:37 AM IST

Updated : Jul 16, 2022, 1:02 PM IST

रांचीः राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गयी है. इस पद के लिए दोनों उम्मीदवार ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इधर प्रदेश के सत्ताधारी दल जेएमएम द्वारा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के बाद झारखंड के गलियारी में सियासी खिंचाव नजर आ रहा है. इसी बीच विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शनिवार को कांग्रेस के सांसद और विधायक समेत अन्य विधायकों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए उनसे समर्थन की मांग करेंगे.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनावः रांची पहुंचे यशवंत सिन्हा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

शनिवार को विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रांची में कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा को लेकर बैठक करेंगे. इसके बाद वो प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत दिल्ली से आए पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे.

इससे पहले राष्ट्रपति पद के यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा बिहार का दौरा करने के बाद शुक्रवार शाम को रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुके देकर उनका स्वागत किया. साथ ही उनके समर्थन में अपने सभी विधायकों के एकजुट होने की बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिन्हा को पूरा समर्थन रहेगा, पार्टी का पूरा समर्थन यशवंत सिन्हा के साथ है.

Last Updated : Jul 16, 2022, 1:02 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details