आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम - Jharkhand news
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रही हैं. राष्ट्रपति करीब 8 बजकर 55 मिनट पर विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगी. यहां वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी और फिर यहां से वे रांची के लिए रवाना हो जाएंगी.

डिजाइन इमेज
रांची:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज से शुरू हो रहा है. राष्ट्रपति का विशेष विमान करीब 8.55 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. इसके बाद उनका क्या होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम यहां देखें.
- 9.30 से 10.10 बजे तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी.
- करीब 11.20 में देवघर से रांची के लिए रवाना होंगी.
- 12.00 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
- 12.10 में राष्ट्रपति रांची से बिरसा चौक के लिए रवाना होंगी.
- 12.20 से 12.30 तक राष्ट्रपति बिरसा चौक पर एक छोटे से कार्यक्रम में शरीक होंगी और बिरसा मुंडा को माल्यार्पण करेंगी.
- 12.30 बजे बिरसा मुंडा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक के लिए होंगी रवाना.
- 12.40 से 12.50 तक अल्बर्ट एक्का चौक पर कार्यक्रम में राष्ट्रपति अल्बर्ट एक्का का करेंगी माल्यार्पण.
- 1.10 बजे राजभवन पहुंचेंगी राष्ट्रपति.
- 4.40 में राजभवन से झारखंड हाईकोर्ट के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
- शाम 5.00 से 6 बजे तक झारखंड हाई कोर्ट के नई बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगी शामिल.
- शाम 6.10 में झारखंड हाई कोर्ट के कार्यक्रम से राजभवन के लिए होंगी रवाना.
- वहीं 25 मई को सुबह 8.45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट जाएंगी, वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से खूंटी पहुंचेंगी.
- खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की ओर से बिरसा कॉलेज कैंपस में महिलाओं के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगी.
- खूंटी से लौटकर दोपहर 12.30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगी.
- राजभवन में लंच के बाद करीब 3.30 बजे सड़क मार्ग से 13 किलोमीटर का सफर तय कर ट्रिपल आईटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.
- शाम 5.30 बजे राजभवन के लिए लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.
- 26 मई को सुबह करीब 10.45 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 11.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.
Last Updated : May 24, 2023, 9:38 AM IST