दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी - गैर जमानती वारंट जारी

ठाणे की एक अदालत ने जबरन वसूली मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पिछले कुछ महीनों से लापता हैं.

परमबीर सिंह
परमबीर सिंह

By

Published : Oct 28, 2021, 6:45 PM IST

मुंबई : ठाणे की एक अदालत ने जबरन वसूली मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पिछले कुछ महीनों से लापता हैं. परमवीर सिंह पर मुंबई और ठाणे में फिरौती और अत्याचार के अवैध कार्य के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस विभाग ने भी उसे समय-समय पर पूछताछ के लिए उपस्थित रहने का आदेश दिया था. लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे.

लेकिन मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह अब कहां हैं? राज्य सरकार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जब वे मुंबई पुलिस कमिश्नर थे तब परमबीर सिंह ने राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अवैध रूप से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद परमबीर सिंह के लापता होने की चर्चा है. जब वे मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तब परमबीर सिंह को मनसुख हिरेन हत्याकांड में पद से हटा दिया गया था.

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का वेतन राेका

परमबीर सिंह के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस ने एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि परमबीर सिंह शायद विदेश चले गए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details