दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

सपने में महेंद्र सिंह धोनी ने बुलाया, हरियाणा से पैदल दौड़ा चला आया अजय गिल - धोनी का फैन

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का फैन अजय गिल उनसे मिलने एक हजार किलोमीटर पैदल चलकर हारियाणा से रांची पहुंचा. पढ़ें पूरी खबर...

dhoni fan
dhoni fan

By

Published : Aug 13, 2021, 8:04 PM IST

रांची : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का प्रशंसक देश के हर कोने के साथ-साथ विश्व के तमाम देशों में है. लेकिन हरियाणा का अजय गिल एक ऐसा फैन है, जिनके सपने में महेंद्र सिंह धोनी हमेशा आते हैं. इस बार माही अजय गिल के सपने में आकर रांची आने का न्योता दे दिया. फिर क्या था अजय गिल (Ajay Gill) हरियाणा से पैदल ही माही से मुलाकात करने रांची आ पहुंच गया.

एमएस धोनी से मिलने पहुंचा फैन

दरअसल, हरियाणा का रहने वाला अजय गिल माही का जबरा फैन है. इनके मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही उनके सपने में आते हैं. 28 जुलाई को भी अजय गिल के सपने में महेंद्र सिंह धोनी आये और उन्हें रांची आने का न्योता दे दिया. सपने में अजय को महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं कि वह रांची आएं और इस सुंदर जगह को आकर देखें. और क्या था 29 जुलाई को वह पैदल ही हरियाणा से रांची के लिए निकल गया.

जहां थकावट हुई वहां उसने जरूरत के मुताबिक गाड़ी से भी सफर किया. कुल मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए अजय 1000 किलोमीटर पैदल चलकर रांची के सिमलिया स्थित वीरा फार्महाउस तक पहुंचा. जब अजय से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सपने में महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें रांची आने का न्योता दिया है.

पढ़ें :-हिमाचल : परिवार के साथ हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे धोनी

हालांकि रास्ते में उन्हें पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल रांची में नहीं है. वह चेन्नई में हैं. ऐसे में उन्होंने ठाना कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी रांची नहीं आएंगे तब तक वह सड़क पर ही दिन और रात गुजारेंगे. महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करने के बाद ही वह वापस हरियाणा जाएंगे.

अब अजय महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर पाते हैं कि नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन इस शख्स ने महेंद्र सिंह धोनी के प्रति जो दीवानगी दिखाई है यह वाकई में इस प्रशंसक का माही के प्रति पागलपन ही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details