दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

मिजोरम सरकार ने असम पुलिस के खिलाफ चोरी का मामला किया दर्ज - असम पुलिस के खिलाफ चोरी का मामला

मिजोरम सरकार ने असम पुलिस के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

मिजोरम सरकार
मिजोरम सरकार

By

Published : Aug 21, 2021, 6:48 PM IST

Updated : Aug 21, 2021, 6:53 PM IST

नई दिल्ली : मिजोरम सरकार ने असम पुलिस के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

मिजोरम सरकार के अधिकारी डॉ. एच. लालथलांगलियाना ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे असम पुलिस ने बैराबारी के ज़ोफई में मिज़ोरम क्षेत्र में प्रवेश किया. यहां पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है. असम पुलिस ने साइट पर श्रमिकों के लिए समस्याएं पैदा कीं और यहां तक ​​कि वे आयरन रॉड सहित कुछ निर्माण समाग्री भी चुरा ले गए.

उन्होंने कहा कि असम पुलिस के खिलाफ बैराबी थाने में निर्माण सामग्री की चोरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि मैं दोहराना चाहूंगा कि इस घटना को सीमा का मुद्दा नहीं माना जा सकता है, क्योंकि यह सड़क को जोड़ने के लिए एक चल रहा निर्माण कार्य है. हालांकि, सरकारी कर्मचारी द्वारा एक ऐसा कार्य किया जा रहा है, यह बहुत ही निराशाजनक है.

गौरतलब है कि इससे पहले 28 जुलाई को असम के कछार जिले से सटी सीमा पर दो गुटों में झड़प हुई थी. झड़प के दौरान असम पुलिस के 6 कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी. साथ ही एक एसपी सहित 85 से अधिक अन्य लोग जख्मी हुए थे.

यह भी पढ़ें-पूर्वोत्तर सीमा विवाद : 157 लोगों की गई जान, सबसे अधिक असम-नागालैंड सीमा विवाद में हुई मौत

इस घटना के बाद मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री सहित छह अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न आरोपों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद पुलिस ने सीएम सरमा को समन भी जारी कर दिया था. इसके बाद असम पुलिस ने भी मिजोरम से राज्यसभा सदस्य के. वनलालवेना और राज्य के छह अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. साथ ही सम्मन भी जारी किया था.

Last Updated : Aug 21, 2021, 6:53 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details