दिल्ली

delhi

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने किया याद

By

Published : May 27, 2021, 11:07 AM IST

Updated : May 27, 2021, 12:10 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर देश उन्हें याद कर रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें नमन किया.

1
1

नई दिल्ली :देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है. 27 मई, 1964 को पंडित नेहरू ने अंतिम सांस ली थी. आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है.

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, बुराई अनियंत्रित होती है, अगर आप इसे सहन करते हो तो ये पूरे सिस्टम को जहरीला कर देती है. राहुल ने आगे ट्वीट किया, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतीथि पर उनके कथन को याद करने का दिन है.

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया. पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया.'

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए ट्वीट किया.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें एक राजनेता, और कुशल लेखक बताते हुए याद किया.

यूथ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री को नवभारत का निर्माता बताते हुए ट्वीट किया.

पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने सबसे लंबे वक्त तक देश की कमान संभाली थी. देश की आजादी के बाद से लेकर अपने अंतिम समय तक वे देश के प्रधानमंत्री रहे. नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. साल 1964 में उनका निधन हो गया.

Last Updated : May 27, 2021, 12:10 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details