रांची:झारखंड में आयोजित होने वाली महिला एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए टीमें रांची पहुंचने लगी हैं. रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची. जिनका रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान खिलाड़ी भी काफी खुश दिखे. उत्साहित जापानी हॉकी खिलाड़ियों ने कहा कि वे एशिया गेम्स में हिस्सा लेने के बाद रांची पहुंचे हैं. उन्हें उम्मीद है कि अब वे एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतेंगे.
Womens Asian Champions Trophy 2023: रांची पहुंची जापानी खिलाड़ियों ने जीत का ठोका दावा, कहा- बेहतर प्रदर्शन कर जीतेंगे ट्रॉफी - महिला एशिया हॉकी
रांची पहुंचे जापानी खिलाड़ियों ने वीमेंस एशिया हॉकी कप में अपनी जीत का दावा ठोका है. उन्होंने कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगी और इस चैंपियनशिप को जीतेंगी. रांची पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. Womens Asian Champions Trophy 2023
![Womens Asian Champions Trophy 2023: रांची पहुंची जापानी खिलाड़ियों ने जीत का ठोका दावा, कहा- बेहतर प्रदर्शन कर जीतेंगे ट्रॉफी Womens Asian Champions Trophy 2023](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/22-10-2023/1200-675-19832339-thumbnail-16x9-japan.jpg)
Published : Oct 22, 2023, 3:40 PM IST
खिलाड़ियों के साथ पहुंचे जापानी टीम के कोच जुड विनिषेज ने कहा कि एशिया में चार मजबूत टीमें हैं. जिसमें जापान, कोरिया, चीन और भारत के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा. जापानी टीम के रांची पहुंचने के बाद हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि रांची में मैच होना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है. कार्यक्रम के आयोजन से झारखंड की प्रशंसा पूरे एशिया में होगी. उन्होंने बताया कि भारतीय टीम भी आज शाम रांची पहुंचेगी और उसका जोरदार स्वागत किया जायेगा.
27 अक्टूबर से 5 नवंबर होगा चैंपियनशिप का आयोजन:आपको बता दें कि एशियन महिला हॉकी कप का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी ग्राउंड में किया जाएगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. टीमें रांची पहुंचने लगी हैं. इस चैंपियनशिप में भारत के साथ-साथ जापान, कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया, चीन की टीमें हिस्सा ले रही हैं. रविवार को रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद झारखंड के पारंपरिक ढोल और नगाड़े के साथ जापानी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. इस दौरान खिलाड़ी भी नाचते दिखे. एशियन महिला हॉकी कप ट्रॉफी का अनावरण झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है.