दिल्ली

delhi

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 27, 2023, 12:09 PM IST

ETV Bharat / bharat

CHANDRAYAN 3 : अगले 13-14 दिनों के लिए हम बहुत उत्साहित हैं : इसरो प्रमुख एस सोमनाथ

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि लैंडर और रोवर बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं और अभी तक सब अनुमान के मुताबिक हो रहा है. आने वाले दिनों में हम बड़ी वैज्ञानिक सफलता हासिल करेंगे.

Enter here.. ISRO chief S Somnath excited
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ

थिरुवनंतपुरम :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बीते शनिवार को कहा कि इसरो की टीम अगले 13-14 दिनों के लिए बहुत उत्साहित है. चंद्रयान-3 के ज्यादातर वैज्ञानिक उद्देश्य, अब पूरे होने जा रहे हैं. लैंडर और रोवर सभी सही से काम कर रहे हैं. मैं समझता हूं कि सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत सही है.

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, 'हम अगले 14 दिनों में बहुत सारे डेटा को नियंत्रित कर मापते रहेंगे. हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम वास्तव में बड़ी वैज्ञानिक सफलता हासिल करेंगे, इसलिए हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्सुक हैं.' उन्होंने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु में नियंत्रण केंद्र की यात्रा पर भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से बेहद खुश हैं.'

शनिवार को बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया था. पीएम मोदी ने देश के तीसरे चंद्रयान में शामिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात की. बुधवार शाम को भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर को सफलतापूर्वक स्थापित करने वाले पहले देश के रूप में रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुका है. पीएम मोदी ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग के दौरान ही चंद्रयान-3 लैंडर के अंतिम क्षणों को देखा था.

पढ़ें :ISRO exam cheating case: केरल में इसरो की भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा से तीन और गिरफ्तार

बेंगलुरु में इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान पीएम ने पीठ थपथपाते हुए उन्हें गले लगया और चंद्रयान-3 की सफलता और नेतृत्व के लिए बधाई दी. उन्होंने चंद्रयान -3 के वैज्ञानिकों की टीम के साथ एक सामूहिक फोटो भी खिंचवाई. एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक इसरो की 40-दिवसीय यात्रा और परियोजना में किए गए प्रयासों की जानकारी दी.

( एएनआई)

ABOUT THE AUTHOR

...view details