दिल्ली

delhi

By

Published : Mar 6, 2023, 7:42 PM IST

ETV Bharat / bharat

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल समेत देश के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने न सिर्फ महिलाओं को बल्कि सभी नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है. 8 मार्च को आगरा के ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देश के सभी स्मारकों में फ्री एंट्री रहेगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

आगरा :होली पर आगरा घूमने आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च यानी बुधवार को सभी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत आगरा के अन्य स्मारक में फ्री एंट्री मिलेगी. इस दिन आगरा के सभी आठ स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रहेंगी. सभी पर्यटक बिना टिकट खरीदे ही स्मारकों को देख सकेंगे. यह जानकारी एएसआई आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. राजकुमार पटेल ने बताया कि इस संबंध में एएसआई मुख्यालय दिल्ली से एक आदेश जारी किया गया है.

जारी किया गया आदेश.

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सन 2020 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय व विदेशी महिला पर्यटकों के लिए देश भर के सभी स्मारकों में फ्री एंट्री की शुरुआत की गई थी. इसके बाद एएसआई ने अपने आदेश में बदलाव किया. जिसके तहत महिला समेत सभी पर्यटकों के लिए भी फ्री एंट्री देने का फैसला लिया था. डाॅ. राजकुमार पटेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा अकबर टाॅम्ब, एत्मादउददौला स्मारक, मरियम टाॅम्ब,और रामबाग पार्क भी सभी पर्यटकों की फ्री एंट्री रहेगी. यह व्यवस्था आठ मार्च को सूर्याेदय से सूर्यास्त तक जारी रहेगी.

शाहजहां के उर्स में तीन दिन ताजमहल रहा था फ्री :बता दें कि, मुगल शहंशाह शाहजहां का सालाना उर्स उर्दू माह रजब की 25, 26 और 27 तारीख को हर साल मनाया जाता है. इस साल 17, 18 और 19 फरवरी को रजब माह की 25, 26 और 27 तारीख थी. शाहजहां के उर्स के चलते को 17 और 18 फरवरी 2023 को ताजमहल में पर्यटकों की दोपहर दो बजे से फ्री एंट्री रही थी. 19 फरवरी 2023 को ताजमहल में पर्यटकों की सूर्योदय से सूर्यास्त तक फ्री एंट्री रही थी.

पढ़ें : डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार, बोले-'वाह ताज, वंडरफुल...लवली...सिंबल ऑफ लव'

ABOUT THE AUTHOR

...view details