रांची: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां निधन हो गया.
भेंगरा ने 1978 में अर्जेन्टीना में हुए विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भेंगरा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा के निधन की दुखद खबर मिली.
गोपाल भेंगरा ने हमेशा देश का सिर ऊंचा रखा, फिर चाहे यह देश की सीमा हो या हॉकी का मैदान. भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस नुकसान से उबरने की हिम्मत दे.