दिल्ली

delhi

Vinod Kambli Arrested: नशे में गाड़ी चलाते पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार

By

Published : Feb 27, 2022, 8:17 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Former cricketer Vinod Kambli) को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. मुंबई के बांद्रा में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बाद में कांबली को जमानत (Bail to Kambli) मिल गई.

Vinod Kambli Arrested
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली

मुंबई:समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विनोद कांबली (Former cricketer Vinod Kambli) ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक कार को टक्कर मार दी और अपनी गाड़ी को सोसाइटी के गेट में भी ठोंक दिया. उनके खिलाफ एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी. आरोप था कि नशे में उन्होंने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी. बांद्रा पुलिस स्टेशन ने इसके बाद विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- कई बड़े क्लबों और खिलाड़ियों ने यूक्रेन का किया सर्मथन

अभी कुछ वक्त पहले भी विनोद कांबली सुर्खियों में आए थे, जब वह एक साइबर धांधली के शिकार हो गए थे. केवाईसी अपडेट के नाम पर एक ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और विनोद कांबली को करीब सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया. विनोद कांबली ने इस मामले को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद साइबर टीम ने इसमें एक्शन लिया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details