दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

आज हरियाणा में बनेगा इतिहास, पहली बार विधानसभा की पूरी कार्यवाही का संचालन करेंगी महिलाएं - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र महिलाओं को समर्पित होगा. हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में पहली बार महिला दिवस पर विधानसभा की पूरी कार्यवाही का संचालन महिला विधायक करेंगी.

हरियाणा
haryana

By

Published : Mar 8, 2021, 10:23 AM IST

चंडीगढ़ :अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस पर हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र महिलाओं को समर्पित होगा. हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में पहली बार महिला दिवस पर विधानसभा की पूरी कार्यवाही का संचालन महिला विधायक करेंगी.

महिला दिवस पर बजट सत्र की कार्यवाही के संचालन के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पांच महिला विधायकों की एक कमेटी बनाई है.

इस कमेटी में जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सीपीएस एवं भाजपा विधायक सीमा त्रिखा और भाजपा विधायक निर्मल रानी को शामिल किया गया है.

कांग्रेस विधायक दल की नेता रह चुकी किरण चौधरी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस की तरफ से सिर्फ एक महिला विधायक को शामिल किया गया है. जिसके बाद स्पीकर ने किरण चौधरी का नाम भी इस कमेटी में शामिल किया है.

पढ़ें:बजट सत्र का पहला दिन: कांग्रेस ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, महिला दिवस पर महिलाएं चलाएंगी कार्यवाही

ABOUT THE AUTHOR

...view details