दिल्ली

delhi

By

Published : Mar 3, 2022, 2:46 PM IST

Updated : Mar 3, 2022, 6:34 PM IST

ETV Bharat / bharat

मुंबई में कपड़े के कारखाने में आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के भायखला इलाके में बृहस्पतिवार को कपड़े के एक कारखाने में आग लग गई. करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया.

Massive fire breaks out in Mumbai's Byculla
मुंबई के भायखला में लगी भीषण आग

मुंबई : मुंबई के भायखला इलाके में बृहस्पतिवार को कपड़े के एक कारखाने में आग लग गई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक आग के कारण किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब डेढ बजे जकारिया इंडस्ट्रीयल एस्टेट स्थित कपड़े के कारखाने में आग लग गई.

मुंबई के भायखला में लगी भीषण आग

सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां और पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

Last Updated : Mar 3, 2022, 6:34 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details