दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

मध्य प्रदेश में घुटना तोड़ राजनीति : दिग्विजय के आने की खुशी में रामेश्वर शर्मा ने राममय कर दिया अपना बंगला

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के लिए रामधुन बजाने के लिए बंगला सजा दिया है. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राम का विरोध (digvijay singh ramdhun) करने वाले अगर रामधुन गाएं तो इससे (digvijay singh rameshwar sharma ramdhun) मेरा जीवन सफल हो जाएगा.

By

Published : Nov 23, 2021, 9:00 PM IST

bhopal
bhopal

भोपाल : मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और दिग्विजय सिंह की रामधुन पर सियासी बवाल मचा हुआ है. रामेश्वर शर्मा ने अपनी विधानसभा में कहा था कि यदि उनकी विधानसभा में कांग्रेसी आएं तो उनके घुटने तोड़ दो. इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं रामेश्वर के सरकारी निवास पर जाकर रामधुन करूंगा. यदि हिम्मत है तो रामेश्वर उनके घुटने तोड़ें. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक रामेश्वर (digvijay singh rameshwar sharma ramdhun ) के निवास पर 24 नवंबर को 1 घंटे रामधुन करने के ऐलान किया था.

'घुटना तोड़ पॉलिटिक्स' में रामधुन

दिग्विजय सिंह के रामधुन बजाने के बयान के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा एक्शन में आए. उन्होंने पूरा बंगला राममय कर दिया. पंडाल लगाया गया. वो भी भगवा वस्त्र का और साज-सज्जा की गई और रामधुन बजाई जाने लगी. रामधुन के साथ ही भगवान राम के चित्र के साथ जय श्री राम लिखा है. परिसर में करीब 1 हजार लोगों के बैठने के लिए टेंट लगाया जा रहा है. साथ ही प्रसाद में बांटने के लिए पूड़ी, सब्जी, हलवा बांटने की तैयारी है.

रामेश्वर शर्मा ने राममय कर दिया अपना बंगला

24 नवंबर को दिग्विजय आएंगे, रामधुन गाएंगे!

रामेश्वर शर्मा का बंगला पूरी तरह से राम धुन में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा दिग्विजय सिंह का स्वागत करने को बेताब हैं. शर्मा का कहना है कि कम से कम मेरा जीवन धन्य हो जाएगा. राम का विरोधी रामधुन पर बैठेंगे और रामधुन बजाएंगे, तो इससे अच्छा क्या हो सकता है.

दिग्विजय सिंह की चुनौती

रामेश्वर शर्मा के बयान पर दिग्विजय सिंह ने उन्हे चुनौती दी थी, कहा था कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताक़त हो वो मेरे घुटने तोड़ दे. मैं गांधीवादी हूं. हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा. 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा. उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा.

पढ़ेंःमुलायम सिंह यादव ने कुमार विश्वास को दिया सपा ज्वाइन करने का ऑफर, फिर...

ABOUT THE AUTHOR

...view details