दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

मंगोलिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - Rajnath Singh will visit Mongolia and Japan

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पांच से नौ सितंबर के बीच मंगोलिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे

मंगोलिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मंगोलिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By

Published : Sep 4, 2022, 10:28 AM IST

Updated : Sep 4, 2022, 10:58 AM IST

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है. पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि जापान में राजनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे.

पढ़ें: रक्षा मंत्री बोले, PM मोदी के कहने पर यूक्रेन और रूस ने रोक दिया था युद्ध

उन्होंने बताया कि राजनाथ पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे, जबकि आठ और नौ सितंबर को उनका जापान दौरा प्रस्तावित है. माना जा रहा है कि ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में भारत और जापान के बीच आठ सितंबर को वार्ता होगी.

Last Updated : Sep 4, 2022, 10:58 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details