रायपुर:देश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े बढ़ रहे हैं. अमूमन 3 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हर रोज हो रही है. छत्तीसगढ़ में भी हालात बेहद खराब हैं. वैसे तो अस्पतालों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है लेकिन इन सब नकारात्मक खबरों के बीच सुकून भरी खबर यह है कि हजारों मरीज हर रोज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं. इसी के साथ देश में रोज इस महामारी से रिकवर होने वालों की संख्या भी लगभग दो लाख के आसपास पहुंच रही है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां जहां एक तरफ हर रोज लगभग 15 हजार के आसपास कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो रही है, वहीं दूसरी तरफ पिछले दो हफ्तों से रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. लगभग 15 हजार ही कोरोना मरीज हर दिन रिकवर हो रहे हैं.
समय पर अस्पताल पहुंचे कोरोना मरीज: डॉ मीरा बघेल
रायपुर जिला सीएमएचओ डॉ मीरा बघेल ने बताया कि कुछ लोग ऐसे हैं जो अधिक पैनिक होकर हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. बिना वजह ही हॉस्पिटल में बेड लेकर इलाज करा रहे हैं. दूसरी ओर लोग इतने लापरवाह हैं कि जब उनका ऑक्सीजन लेवल 30, 40, 50 के आसपास पहुंच रहा है तब उन्हें हॉस्पिटल की याद आ रही है. हमें दोनों में बैलेंस बनाकर रखना है. ना ही आप बहुत जल्दी पैनिक होकर अस्पताल आएं और ना ही आप इतनी देर करें कि डॉक्टर आपकी जान ना बचा सके. इसके लिए हर एक व्यक्ति को एजुकेट होना जरूरी है. हर एक व्यक्ति को पल्स ऑक्सीमीटर के बारे में जानना जरूरी है.
प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या पर एक नजर
जिला | डिस्चार्ज मरीज | जिला | डिस्चार्ज मरीज | जिला | डिस्चार्ज मरीज |
बालोद | 15677 | दुर्ग | 76912 | कोरिया | 10383 |
बलोदा बाजार | 21895 | गरियाबंद | 10427 | महासमुंद | 17266 |
बलरामपुर | 6428 | गौरेला | 2924 | मुंगेली | 8017 |
बस्तर | 12090 | जांजगीर-चांपा | 28747 | नारायणपुर | 2159 |
बेमेतरा | 12095 | जशपुर | 9452 | रायगढ़ | 30971 |
बीजापुर | 4435 | कवर्धा | 10661 | रायपुर | 126537 |
बिलासपुर | 41676 | कांकेर | 10116 | राजनंदगांव | 39526 |
दंतेवाडा | 7137 | कोंडागांव | 6682 | सुकमा | 4302 |
धमतरी | 14128 | कोरबा | 29371 | सूरजपुर सरगुजा |