दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

जानिए भारत के प्रमुख शहरों का चंद्र ग्रहण समय

चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस दौरान भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिए और अपना विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए. साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण (chandra grahan 2022) मंगलवार यानि आज है. यह चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों दिखाई देगा. Chandra grahan precautions for pregnant lady . Lunar eclipse precautions for pregnant women . Chandra grahan timing india .

By

Published : Nov 8, 2022, 4:02 PM IST

Chandra grahan timing india
भारत के प्रमुख शहरों का चंद्र ग्रहण समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं हैं. दोनों ही ग्रहण का असर इस धरती और उसके प्रत्येक जीव पर जरूर पड़ता है. चंद्रग्रहण का वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व होता है. भारतीय पंचांगों के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानि आज है. भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा. चंद्रग्रहण के दौरान ग्रहण से पूर्व तीन प्रहर के लिए यानी की 9 घंटे पहले से ही सूतक लग जाता है. वैदिक पंचाग के अनुसार चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल वैसे तो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो रहा है, लेकिन भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा जो 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. Chandra grahan timing india .

ये चन्द्रग्रहण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, प्रशांत महासागर, एशिया स्थित सभी देश चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, कजाकिस्तान, मंगोलिया, कोरिया, रूस, जापान आदि में भी दिखाई देगा. ज्योतिष आचार्य के अनुसार इस चंद्रग्रहण के दुष्परिणाम रहने वाले हैं. लूटपाट, चोरी और अग्निकांड की घटनाएं बढ़ेंगी. शीतकालीन फसलों में रोग की संभावना बनेगी. Chandra grahan precautions for pregnant lady . Lunar eclipse precautions for pregnant women .

ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण :ज्योतिषाचार्य मनोज गुप्ता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार 8 नवम्बर को दोपहर (Chandra Grahan 2022 in Jaipur Time) बाद शाम तक होने वाला ये चन्द्रग्रहण, सम्पूर्ण भारत में ग्रस्तोदय (ग्रहण लगा हुआ चन्द्रमा उदय होगा) के रूप में दिखाई देगा. राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात सहित सम्पूर्ण दक्षिण भारत में यह खण्डग्रास ग्रस्तोदय स्थिति में तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल राज्यों में खग्रास स्थिति में पूर्ण ग्रसित काली थाली के रूप में उदय होता दिखाई देगा.इसके साथ ही प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन हानि के योग भी बनेंगे. देश के प्रमुख शहरों का चंद्र ग्रहण समय...

उत्तर भारत

  • श्रीनगर: शाम 5.15 बजे से शाम 6.30 बजे तक.
  • नई दिल्ली: शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • नोएडा: शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • भोपाल: शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • लुधियाना: शाम 5:34 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • शिमला: शाम 5:29 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • देहरादून: 5.22 से शाम 6.14 बजे तक.
  • उज्जैन: शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • कानपुर: शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • हरिद्वार: शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • प्रयागराज: शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • लखनऊ: शाम 6.00 बजे से शाम 6.18 बजे तक.
  • चंडीगढ़: शाम 5.20 से शाम 6.18 बजे तक.
  • इंदौर: शाम 5.43 से शाम 6:18 बजे तक.
  • रायपुर: शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक.

दक्षिण भारत

  • बेंगलुरु: शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • चेन्नई: शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • हैदराबाद: शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक.

पूर्वी भारत

  • कोलकाता: शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
  • पटना: शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • रांची: शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • गुवाहटी: शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • ईटानगर: शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • गैंगटोक: शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • कोहिमा: शाम 4:23 बजे से शाम 7:26 बजे तक.

पश्चिम भारत

  • अहमदाबाद: शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • सूरत: शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • बड़ोदा : शाम 5:57 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • जामनगर: शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • नासिक: शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • जोधपुर: शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • जयपुर : शाम 5.37 बजे से शुरू होकर 6.18 बजे तक.
  • मुंबई: शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक.
  • उदयपुर: 5.49 से शाम 6.22 शाम बजे तक.
  • नागपुर: शाम 05:32 बजे से शाम 7:26 बजे तक.

Lunar Eclipse 2022: 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण, देश के सभी शहरों में ग्रहण निकलने का जानें समय

ABOUT THE AUTHOR

...view details