हैदराबाद: शनिवार 17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान होना है. पांचवे चरण में बंगाल की 45 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा शनिवार को ही देश के 11 राज्यों में उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा. इसमें 2 लोकसभा और 13 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है.
इन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
आंध्र प्रदेश की तिरुपति और कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. गौरतलब है कि इन दोनों सीटों पर बीजेपी के सांसद थे जिनका पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था. आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट से बल्ली दुर्गा प्रसाद राव बीजेपी के सांसद थे जबकि बेलगाम लोकसभा सीट से बीजेपी के ही सुरेश अंगड़ी सांसद थे.
10 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
शनिवार को देश के 11 राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होना है. सबसे ज्यादा राजस्थान की 3 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि कर्नाटक की दो सीटों पर वोटिंग होनी है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना है.
राज्य | विधानसभा सीट |
मध्य प्रदेश | दमोह |
राजस्थान | सहारा, सुजागढ़, राजसमंद |
गुजरात | मोरवा हदफ |
महाराष्ट्र | पंढरपुर |
उत्तराखंड | सल्ट |
झारखंड | मधुपुर |
कर्नाटक | बसवकल्याण, मस्की |
मिज़ोरम | सेरछिप |
नागालैंड | नोकसेन |
तेलंगाना | नागार्जुन सागर |
10 राज्य | 13 विधानसभा सीटें |