दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

विकास दुबे की पत्नी-बच्चे और नौकर लखनऊ स्थित घर पहुंचे - vikas dubey family

विकास दुबे के अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी और बेटे शामिल हुए थे. अंतिम संस्कार के बाद अब विकास की पत्नी-बच्चे और नौकर लखनऊ स्थित अपने घर पर पहुंच गए हैं.

विकास दुबे
विकास दुबे

By

Published : Jul 11, 2020, 6:21 PM IST

लखनऊ : विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी ऋचा दुबे, उसके बेटे और नौकर को कृष्णा नगर पुलिस ने हिरासत में लिया था. उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था.

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसकी पत्नी ऋचा दुबे अंतिम संस्कार में शामिल हुई. देर रात लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित विकास दुबे के छोटे भाई दीप प्रकाश दुबे के घर पहुंची, यहां पर भी ऋचा दुबे मीडिया पर भड़की हुई दिखाई दी.

लखनऊ स्थित घर पहुंचा विकास दुबे का परिवार

ऋचा दुबे शुक्रवार की देर रात अपने देवर दीप प्रकाश दुबे के लखनऊ स्थित घर पहुंची, उसके साथ उसका बेटा तथा नौकर भी था. उसका बड़ा लड़का आकाश दुबे पहले ही अपने दादी के पास पहुंच चुका था.

यह भी पढ़ें- कानपुर मुठभेड़ में वांछित विकास दुबे के दो सहयोगी ठाणे से गिरफ्तार

ऋचा दुबे ने अंतिम संस्कार के वक्त मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर नाराजगी जाहिर की थी, उसी तरह यहां पर भी उन्होंने मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली.

ABOUT THE AUTHOR

...view details