दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

तेज हुआ चक्रवात हिका, मंगलवार रात पार कर सकता है ओमान तट - indian meteorological department warns about hika

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवात हिका मंगलावर को ओमान का तट पार कर सकता है. मौसम विभाग ने गुजरात के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है. गौरतलब है कि चक्रवात ने अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए जानलेवा रूप ले लिया है. पढ़ें पूरी खबर...

प्रतिकात्मक फोटो

By

Published : Sep 24, 2019, 6:51 PM IST

Updated : Oct 1, 2019, 8:46 PM IST

अहमदाबाद: चक्रवात हिका (Hika) अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 'बेहद भीषण चक्रवात' में तब्दील हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी, चक्रवात 'हिका' के मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है.

विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. क्योंकि वहां बुधवार सुबह तक मौसम 'बेहद खराब' रहने की आशंका है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बुलेटिन में बताया कि,'भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. यह उत्तर-

पश्चिम तथा निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया है.'

पढ़ें-जापान में आया उष्णकटिबंधीय तूफान, 30 लोग घायल

बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवात का केन्द्र मंगलवार सुबह तक पाकिस्तान के कराची से 820 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और ओमान के माशिराह से 220 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा ओमान के दुक्म से 350 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा,'ऐसी एंभावना है कि अगले छह घंटे तक चक्रवात भीषण बना रहेगा और इसके बाद यह कमजोर होगा.'

बयान के अनुसार चक्रवात के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार रात दुक्म के निकट ओमान तट पार करने की संभावना है. इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि छह घंटे के दौरान 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर पर छा जाने की संभावना है. इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम हो कर 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आ जाएगी.

Last Updated : Oct 1, 2019, 8:46 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details