नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में अगले कुछ घंटों के भीतर ऐतिहासिक फांसी होने वाली है. निर्भया कांड के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर शुक्रवार सुबह 5.30 बजे लटका दिया जाएगा. फांसी से ठीक पहले बुधवार रात को चारों दोषी की नींद उड़ी हुई थी. सीसीटीवी फुटेज से देखा गया कि देर रात तक वह करवटें बदल रहे थे. जेल प्रशासन सीसीटीवी कैमरे से लगातार इन पर नजर रखता है.
निर्भया केस : इन औपचारिकताओं के बाद फांसी पर लटकाए जाएंगे दोषी - new delhi
तिहाड़ जेल में अगले कुछ घंटों के भीतर ऐतिहासिक फांसी होने वाली है. निर्भया कांड के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर शुक्रवार सुबह 5.30 बजे लटका दिया जाएगा.
![निर्भया केस : इन औपचारिकताओं के बाद फांसी पर लटकाए जाएंगे दोषी etvbharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6467003-thumbnail-3x2-nirbha.jpg)
जानकारी के अनुसार निर्भया कांड के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल संख्या 3 में रखा गया है, जहां कल सुबह उन्हें फांसी होगी. जेल में चारों बेहद परेशान हैं क्योंकि अब उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं रहा है. चारों अपने सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट से लेकर राष्ट्रपति तक से उनकी याचिका खारिज हो चुकी है. उन्होंने फांसी से बचने के लिए कई अन्य हथकंडे भी अपना रखे हैं, लेकिन इस बार वह उन्हें मदद नहीं कर पाएंगे. इसलिए 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे उनकी फांसी तय मानी जा रही है.