दिल्ली

delhi

साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां देखें कहां-कैसा था नजारा...

By

Published : Jun 21, 2020, 10:12 AM IST

Updated : Jun 21, 2020, 3:14 PM IST

etv bharat
भारत में सूर्यग्रहण

13:43 June 21

साईंबाबा मंदिर पर भी ग्रहण का असर

साईंबाबा मंदिर के पुजारी

आज सूर्य ग्रहण के कारण सिरडी साईंबाबा मंदिर में पुजारियों द्वारा ग्रहण के दौरान मंत्रों का पाठ किया जा रहा है. पुजारी के मुताबिक, ग्रहण खत्म होने के बाद बाबा की मूर्ति को मंगल ग्रह में स्नान कराया जाएगा, जिसके बाद आरती होगी. 

12:37 June 21

आंध्र प्रदेश : श्रद्धालुओं के लिए ग्रहण पर भी खुला रहता है श्रीकालहस्ती मंदिर

आंध्रप्रदेश : सूर्य ग्रहण में जहां एक ओर सभी मंदिरों के कपाट बंद हैं, वहीं श्रीकालहस्ती मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला जारी है. 

बता दें भक्त मंदिर में राहु और केतु की विशेष पूजा कर रहे हैं. भक्त सुबह से ही मंदिर में मत्था टेक रहे हैं. भौतिक दूरी को ध्यान में रखते हुए भक्तों ने भगवान और देवी की पूजा की. देश के सभी मंदिर सूर्य ग्रहण से बंद हैं लेकिन यह देश के सबसे दुर्लभ मंदिरों में से एक है जो सूर्य ग्रहण पर भी खोला जाता है. 

12:29 June 21

गुजरात : सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

गुजरात में सूर्य ग्रहण

गुजरात में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस दौरान लोगों ने एहतियात बरतते हुए ग्रहण को देखा. 

12:09 June 21

उत्तराखंड : देहरादून में दिखा 'रिंग ऑफ फायर'

देहरादून में दिखा रिंग ऑफ फायर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिंग ऑफ फायर का शानदार दृश्य दिखा. 

12:08 June 21

दिल्ली में सूूर्य ग्रहण

दिल्ली में सूर्य ग्रहण

दिल्ली में कईं जगहों पर बादलों से भरे आसमान में सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा. 

12:06 June 21

पंजाब : अमृतसर के आसमान में देखा गया सूर्य ग्रहण

पंजाब में दिखा सूर्य ग्रहण
  • पंजाब के अमृतसर के आसमान में सूर्य ग्रहण देखा गया.

12:03 June 21

पाकिस्तान : कराची में देखा गया सूर्य ग्रहण

पाकिस्तान के कराची में सूर्य ग्रहण देखा गया. पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, ग्रहण स्थानीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे शुरू हुआ, जो 2:34 बजे खत्म होगा. 

12:00 June 21

उज्जैन : दर्शनार्थियों के खुले हैं मंदिर के द्वार

उज्जैन महाकाल के खुले हैं द्वार

सूर्य ग्रहण के चलते कल रात ही देश भर के सभी मंदिरों के पट बंद हो गए, लेकिन उज्जैन महाकाल मंदिर के दरबार अभी भी अपने दर्शनार्थियों के लिए खुले हुए हैं. सूतक काल में भगवान भस्म आरती के बाद धूप आरती भी की गई. हालांकि भगवान महाकाल की प्रतिमा को स्पष्ट करना इस दौरान वर्जित है. वहीं दूसरी ओर ग्रहण काल में भगवान महाकाल के दर्शन सुचारू रूप से जारी रहेंगे.

11:24 June 21

उत्तराखंड : देहरादून के आसमान में दिखा सूर्य ग्रहण

देहरादून के आसमान में दिखा सूर्य ग्रहण

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आसमान में सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा. बता दें सूर्य ग्रहण यहां दोपहर 12:05 बजे अपने चरम पर होगा. इसके साथ ही दोपहर 1:50 बजे तक दिखाई देगा. 

11:20 June 21

हरियाणा : सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा

हरियाणा में दिखा सूर्य ग्रहण

हरियाणा में दिखा सूर्य ग्रहण. 

11:17 June 21

यूएई : दुबई में दिखा सूर्य ग्रहण

दुबई में दिखा सूर्य ग्रहण

संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के आसमान में सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा. 

11:07 June 21

गुजरात : सूर्य ग्रहण का नजारा

गुजरात में दिखा सूर्यग्रहण

गुजरात में दिखा सूर्य ग्रहण. 

10:49 June 21

राजस्थान : जयपुर के आसमान में सूर्य ग्रहण का नजारा

राजस्थान में जयपुर के आसमान से सूर्य ग्रहण देखा गया. बता दें राज्य में ग्रहण दोपहर 2:44 पर अपने चरम पर होगा. इसके साथ ही यह 1:44 बजे तक दिखाई देगा. 

10:48 June 21

गुजरात : अहमदाबाद में सूर्य ग्रहण का नजारा

अहमदाबाद में सूर्य ग्रहण

गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर के आसमान में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया. बता दें यहां दोपहर 11:32 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा. इसके साथ ही 1:32 बजे तक दिखाई देगा.

10:24 June 21

महाराष्ट्र : मुंबई के आसमान में दिखा सूर्य ग्रहण

मुंबई के आसमान में दिखा सूर्य ग्रहण

महाराष्ट्र में मुंबई के आसमान में सूर्य ग्रहण देखा गया. 

10:10 June 21

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सूर्य ग्रहण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सूर्य ग्रहण

राजधानी दिल्ली में सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा. बता दें राजधानी में सूर्य ग्रहण दोपहर 3:04 बजे तक दिखाई देगा. ग्रहण दोपहर 12:10 पर अपने चरम पर होगा. यह एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा.  

10:07 June 21

जम्मू में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा

जम्मू कश्मीर में सूर्य ग्रहण का नजारा

जम्मू में सूर्य ग्रहण का नजारा रविवार पूर्वाह्न 9:15 बजे शुरू हुआ. यह दोपहर 3:04 बजे तक दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार अधिकतम ग्रहण (चांद की छाया से सूर्य का अधिकांश भाग ढका हुआ) 12:10 IST पर देखा जा सकेगा. यह सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा.

09:57 June 21

सूर्य ग्रहण लाइव

अलग-अलग शहरों में सूर्य ग्रहण के समय का विवरण

हैदराबाद : सूर्य ग्रहण विज्ञान, आध्यात्म ज्योतिष से जुड़ी एक ऐसी घटना है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जाती है. आज का सूर्य ग्रहण लगभग छह घंटों का है, यानि करीब 5 घंटे 49 मिनट तक सूर्य पर चंद्रमा की छाया रहेगी. अलग-अलग शहरों में सूर्य ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरु पवन सिन्हा से जानें हरेक सवाल का जवाब

Last Updated : Jun 21, 2020, 3:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details