दिल्ली

delhi

एलजेडी प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी आज कांग्रेस में होंगी शामिल

By

Published : Oct 14, 2020, 11:06 AM IST

बिहार में तीन चरणों में होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. नेताओं के दल बदलने का खेल भी जारी है. जानकारी के मुताबिक, एलजेडी प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव आज कांग्रेस में शामिल होंगी.

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी कांग्रेस में होंगी शामिल
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी कांग्रेस में होंगी शामिल

नई दिल्ली : बिहार विधान सभा चुनावों की तारीख नजदीक आती जा रही है, राज्य में हलचल तेज होती जा रही है. लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने कांग्रेस में जाने का फैसला किया है. वह आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेंगी. वह बिहार विधान सभा चुनाव में भी मैदान में उतरेंगी. उन्हें बिहारीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

बता दें कि एम्स में इलाज करा रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जाना, जिसके बाद शरद यादव की जेडीयू में लौटने की अटकलें थीं.

बिहार चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अधिकतर सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details