दिल्ली

delhi

By

Published : Jun 6, 2020, 1:17 PM IST

ETV Bharat / bharat

मुंबई : रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता का निधन

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का निधन हो गया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी.

mother-of-piyush-goyal-passed-away
रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां ओर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का मुंबई में निधन

मुंबई : रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया. पीयूष गोयल ने ट्विटर पर यह खबर साझा की है.

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया.

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया.

चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं. बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं.

उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे. वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details