दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

पाक-चीन सीमा पर सड़कों का निर्माण तेज, बीआरओ ने दिया ब्योरा

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सीमा पर जारी सड़क निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों को लेकर बैठक की. इसमें उन्होंने सीमा सड़क संगठन के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजनाओं के की समीक्षा की. पढ़ें पूरी खबर...

By

Published : Jul 7, 2020, 2:27 PM IST

Updated : Jul 7, 2020, 3:10 PM IST

Indias Defense Minister Rajnath Singh
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : सीमा सड़क संगठन के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चल रहे सड़क निर्माण परियोजनाओं की जानकारी दी. रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि यह ब्रीफिंग एक घंटे से अधिक समय तक चली.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में एक बैठक में सीमा सड़क संगठन के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की.

पढ़ें -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नहीं जाएंगे लद्दाख, दौरा स्थगित

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने रक्षा मंत्री को आश्वासन दिया कि बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) एलएसी और एलओसी पर चल रही परियोजनाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. रक्षा, गृह और परिवहन सभी परियोजनाओं के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Last Updated : Jul 7, 2020, 3:10 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details