सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों की संख्या के मद्देनजर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है. जजों की संख्या बढ़ाकर 30 से 33 कर दी गई है. मोदी सरकार ने 2016 में हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाकर 906 से बढ़ाकर 1079 की थी.
LIVE NEWS अपडेट- मोदी सरकार का अहम फैसला, सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या - कर्नाटक विधानसभा
15:47 July 31
15:47 July 31
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू कश्मीर आरक्षण (दूसरा संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी दी. इसमें शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी रोजगार में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10% तक आरक्षण बढ़ाया गया है.
10:54 July 31
LIVE NEWS- 31-07-2019:- कर्नाटक: विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी होंगे विधानसभा के नए अध्यक्ष
बेंगलुरु: विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर पद के लिए चुना गया है. कागरी उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी से विधायक हैं. बता दें कि स्पीकर केआर रमेश कुमार के इस्ताीफा देने से पद रिक्त हुआ था.
आरएसएस से जुड़े कागेरी उत्तर कन्नड़ जिले से लगातार छह बार विधायक चुने गए.