दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

पांच सालों में 6.76 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

देश में रहने वाले लोग भारतीय नागरिकता छोड़ रहे हैं. पिछले पांच सालों में छह लाख से अधीक लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी. इस बात की जानकारी लोक सभा में दी गई.

By

Published : Feb 9, 2021, 9:04 PM IST

nagrikta
nagrikta

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोक सभा को सूचित किया कि 6.76 लाख से अधिक भारतीयों ने 2015-2019 के बीच भारतीय नागरिकता छोड़ दी और अन्य देशों की नागरिकता ले ली.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुल 1,24,99,395 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं.

पढ़ें :-अधीर रंजन के आरोप पर बोले शाह, 'टैगोर की कुर्सी पर मैं नहीं, नेहरू बैठे थे'

राय ने कहा कि 2015 में 1,41,656 भारतीयों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी, 2016 में 1,44,942 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ दी. 2017 में 1,27,905, 2018 में 1,25,130 और 2019 में 1,36,441 भारतीयों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details