दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन, उपराष्ट्रपति ने जताया शोक - प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने कहा कि कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि उनकी सत्यभामा और पद्मावती की भूमिकाएं हमेशा याद रहेंगी.

कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू
कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू

By

Published : Oct 14, 2020, 6:08 PM IST

Updated : Oct 14, 2020, 10:29 PM IST

हैदराबाद:पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का मंगलवार देर रात निधन हो गया. सूत्रों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नायडू ने मंगलवार रात एक बजे अंतिम सांस ली. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शोभा नायडू के निधन पर शोक जताया.

शोभा नायडू का निधन, उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें कुचिपुड़ी की प्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनकी सत्यभामा और पद्मावती की भूमिकाएं हमेशा याद रहेंगी.

इसके अलावा अभिनेता चिरंजीवी ने भी शोभा नायडू के निधन पर शोक जताया.

शोभा नायडू के निधन पर चिरंजीवी का ट्वीट

निजामाबाद की पूर्व सांसद कविता कलवाकुंतला ने भी शोभा नायडू के निधन पर ट्वीट किया. उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की कामना की.

निजामाबाद की पूर्व सांसद कविता कलवाकुंतला का ट्वीट

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ श्रवण दासोजु ने भी शोभा नायडू के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया.

श्रवण दासोजु का ट्वीट
बता दें, कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू की प्रमुख उपलब्धियों में विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और अन्य बैले (नृत्य-नटिकाओं) की कोरियोग्राफी और उनमें नृत्य तथा अभिनय करना था. इनमें नायडू ने सत्यभामा, देवदेवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईबाबा और देवी पार्चती की मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. उनकी प्रस्तुतियों की सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में प्रशंसा हुई हैं.

शोभा नायडू ने अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुति दी है. उन्होंने अपने जीवनकाल में भारत और विदेशों के तमाम छात्रों को प्रशिक्षण भी दिया है. उन्हें पद्मश्री के अलावा आंध्रप्रदेश सरकार और विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों ने भी सम्मानित किया है.

Last Updated : Oct 14, 2020, 10:29 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details