दिल्ली

delhi

स्विस पर्वत तिरंगे के रंग से हुआ रोशन, कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को किया सलाम

By

Published : Apr 18, 2020, 1:44 PM IST

Updated : Apr 18, 2020, 4:20 PM IST

स्विटजरलैंड के मैटरहॉर्न पहाड़ पर वैज्ञानिक तकनीक की मदद से भारत के राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन किया गया. रौशनी से बनाए गए इस तिरंगे को लेकर पीएम मोदी ने सराहना की है.

indian tricolor on matterhorn
स्विटजरलैंड के पहाड़ पर तिरंगा

नई दिल्ली : विश्वव्यापी कोरोना वायरस संक्रमण से भारत और स्विटजरलैंड समेत दुनिया के 200 से अधिक देश प्रभावित हुए हैं. इस संकट के समय में अलग-अलग देशों में सकारात्मक गतिविधियां भी हो रही हैं. इसी कड़ी में स्विटजरलैंड के मैटरहॉर्न पहाड़ की तस्वीर सामने आई है.

दरअसल, स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल @IndiainSwiss से एक फोटो ट्वीट किया है. तस्वीर के साथ इसमें लिखा गया है, 'मैटरहॉर्न पर्वत पर भारत का तिरंगा: स्विट्जरलैंड के जर्मेट में स्थित मैटरहॉर्न पर्वत पर 1000 मीटर से अधिक आकार का भारतीय तिरंगा. यह COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों की एकजुटता व्यक्त करने के लिए है. इस सम्मान के लिए @zermatt_tourism को धन्यवाद.

पीएम मोदी ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया COVID-19 से एक साथ लड़ रही है. मानवता निश्चित रूप से इस महामारी को दूर करेगी.'

Last Updated : Apr 18, 2020, 4:20 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details