दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

भारत 2020 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-3 : जितेंद्र सिंह - मिशन चंद्रयान

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत का अगला चंद्र मिशन चंद्रयान-3 होगा, जिसे 2020 में लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने यह जानकारी भी दी कि चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण में खर्च भी कम आएगा क्योंकि भारत के पास लैंडर व ऑर्बिटर पहले से ही है. पढ़ें पूरी खबर...

etv bharat
जितेंद्र सिंह

By

Published : Dec 31, 2019, 7:49 PM IST

Updated : Dec 31, 2019, 9:14 PM IST

नई दिल्ली : केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत का अगला चंद्र मिशन चंद्रयान-3 होगा. यह काफी किफायती भी होगा और इसका प्रक्षेपण 2020 में किया जाएगा.

जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यहां चंद्रयान-3 के बजट पर चर्चा करते हुए कहा, 'हमारे पास लैंडर और ऑर्बिटर पहले से ही हैं, इसलिए हम लागत में कटौती करेंगे.'

जितेंद्र सिंह का चंद्रयान-3 पर बयान.

उन्होंने कहा, 'हमें चंद्रयान -2 मिशन का वर्णन असफलता के रूप में नहीं करना चाहिए क्योंकि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के पूरे विश्व इतिहास में भारत एकमात्र ऐसा देश है, जो दो से भी कम प्रयासों में सॉफ्ट लैंडिंग हासिल कर सका है.'

गौरतलब है कि चंद्रयान मिशन पर 978 करोड़ रुपये खर्च बैठा था. यह चंद्रमा की सतह पर बीते सात सितंबर को लैंड करता, लेकिन यह सॉफ्ट लैंडिग करने में असफल हो गया था.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अमेरिका जैसा देश छह से सात प्रयास में सफलता पाता है. यह तो हमारा पहला प्रयास था. हमारे मिशन की सकारात्मक बात यह है, कि मंगलयान और अन्य मिशनों से जो इनपुट हमें मिल रहे हैं, उसे अब नासा द्वारा खरीदा जा रहा है.'

पढ़ें :चंद्रयान-2 की विफलता के बावजूद इसरो ने 2019 में स्थापित किए नए आयाम

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) अगले साल अप्रैल में काकरापार परमाणु ऊर्जा रिएक्टर की तीसरी इकाई शुरू होने की सबसे अधिक संभावना है.

Last Updated : Dec 31, 2019, 9:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details