दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू नए सीएजी नियुक्त

जीसी मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हें अब नई जिम्मेदारी दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल को सीएजी नियुक्त किया गया है.

By

Published : Aug 6, 2020, 8:56 AM IST

123
जीसी मुर्मू

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके स्थान पर उन्हें अब नई जिम्मेदारी मिली है. समाचार एजेंसी के मुताबिक गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है. वह कैग प्रमुख के रूप में राजीव महर्षि का स्थान लेंगे.

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) जी सी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया है, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ है.

गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था.

पढ़ें :मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए एलजी होंगे, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार

1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू के इस्तीफे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उल्लेखनीय है कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं.

वह उप राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के समय वित्त मंत्रालय में सचिव थे. अब उपराज्यपाल के बाद गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है. वह कैग प्रमुख के रूप में राजीव महर्षि का स्थान लेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details