दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

केरल : तेंदुए का शिकार कर मांस खाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

केरल के इडुक्की जिले में तेंदुए का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तेंदुए को मारने के बाद आरोपी उसके मांस को पका कर खा गए थे. तेंदुए का वजन करीब 50 किलो था.

By

Published : Jan 22, 2021, 10:43 PM IST

Updated : Jan 23, 2021, 10:24 PM IST

तेंदुए का शिकार
तेंदुए का शिकार

तिरुवनंतपुरम : केरल के इडुक्की जिले में तेंदुए का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोप तेंदुए का शिकार करने के बाद उसके मांस को पका कर खा गए थे.

तेंदुए का वजन करीब 50 किलो था, जो आरोपियों द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया था. आरोपियों की पहचान पीके विनोद, वीपी कुरीकोस, सीएस बीनू, सेलिन सैली कुंजप्पन और विन्सेन्ट के रूप में हुई है, जो मनकुलम मुनिपारा के रहने वाले हैं.

तेंदुए का शिकार कर मांस खाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, विनोद के खेत में तेंदुआ जाल में फंस गया था. फिर उसने अपने दोस्तों को बुलाया और तेंदुए को मारने के बाद उसके मांस को पकाया. फिर सभी ने मिलकर खाया.

पढ़ें : उत्तराखंड : पांचवें गुलदार को लगाया गया रेडियो कॉलर, राजाजी में नए बाघ को लाने की तैयारी

इसके बाद आरोपियों ने तेंदुए की खाल, दांत और पंजे को बेचने की योजना बनाई. वन अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान संदिग्धों को पकड़ लिया गया.

Last Updated : Jan 23, 2021, 10:24 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details