दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

कर्नाटक: समुद्री लहरों की चपेट में आई मछुआरों की नाव, चार लापता - boat capsizes off

कर्नाटक के उडुपी जिले में कोडेरी के तट के पास मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद 11 मछुआरे समुद्र में गए. इस दौरान उनकी नाव समुद्र में उठी ऊंची लहरों की चपेट में आ गई और चार लोग लापता हो गए.

मछुवारे की नाव
मछुवारे की नाव

By

Published : Aug 16, 2020, 11:11 PM IST

बेंगलुरु: कर्नाटक के उडुपी में चार मछुआरे रविवार दोपहर समुद्र में उठी ऊंची लहरों की चपेट में आने के बाद नाव से लापता हो गए. यह दुर्घटना उडुपी जिले के कोडेरी के तट के आसपास हुई.

घटनास्थल का वीडियो

सूचना के अनुसार नाव पर कुल 11 लोग सवार थे और शेष मछुआरों को आसपास के क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नौकाओं द्वारा बचाया गया. बचाए गए मछुआरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

उडुपी के उपायुक्त जगदीश विकास ने इस बात की पुष्टि की है. लापता लोगों की पहचान शेखर, नागा, लक्ष्मण और मंजूनाथ के रूप में हुई है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई थी.

पढ़ें -यूपी : लखीमपुर खीरी में किशोरी के साथ हैवानियत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल अरब सागर में लापता लोगों को खोजने के लिए अभियान चलाजा जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details