दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

महाराष्ट्र : पालघर में मछुआरे को मिली फ्लाइंग फिश, देखें वीडियो - मछुाआरे को मिली फ्लाइंग फिश

पालघर जिले के वाधवन समुद्र तट पर एक मछुआरे ने समुद्र के किनारे से एक फ्लाइंग फिश पकड़ी है. मछुआरे प्रमोद दलवी ने बताया कि जब वह समुद्र किनारे मछली पकड़ने गया, तो पंख वाली एक दुर्लभ मछली उसके जाल में फंस गई. वह मछली को किनारे पर ले आया. इस मछली को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता है. चारों ओर लोग मछली की ही चर्चा कर रहे हैं.

फ्लाइंग फिश
फ्लाइंग फिश

By

Published : Dec 8, 2020, 6:44 PM IST

मुंबई :फ्लाइंग फिश नामक पंख वाली एक दुर्लभ मछली इन दिनों पालघर शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, एक मछुआरा जब मछली पकड़ने वाधवन समुद्री तट पहुंचा, तो उसके जाल में एक मछली फंस गई. इस तरह कि मछली को उसने पहले कभी नहीं देख था.

इस मछली को देख उसकी जिज्ञासा बढ़ गई और वो उसे बाहर ले आया. चूंकि इस गांव में पहली बार फ्लाइंग फिश पाई गई है. इसलिए स्थानीय लोगों में उसे देखने की काफी उत्सुकता है.

मछुआरे को मिली फ्लाइंग फिश

मछुआरे प्रमोद दलवी ने बताया कि जब वह मछली पकड़ने के लिए समुद्री तट पर गया, तो एक मछली उसके जाल में फंस गई थी. उसने पहले कभी ऐसी मछली नहीं देखी थी, इसलिए वह उसे बाहर ले आया.

जैसे लोगों को इस फ्लांइग फिश की सूचना मिली. स्थानीय लोग इस दुर्लभ मछली को देखने के लिए दौड़ पड़े. फ्लाइंग फिश का रहस्य फ्लाइंग फिश एक समुद्री मछली है जो कुछ समय के लिए पानी से बाहर तैर सकती है.

यह भी पढ़ें -दूरदर्शन ने इसरो रॉकेट लॉन्च से संबंधित कॉपीराइट का दावा किया : यूट्यूब चैनल प्रमोटर

बता दें कि यहां फ्लाइंग फिश की कुल नौ प्रजातियां पाई जाती हैं. यह मछली समुद्र के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती है. मजबूत पूंछ की मदद से उड़ने वाली मछली, पानी की सतह से कूदती है और लंबी पंखों की मदद से कुछ दूरी तक तैरती है . इस विशेषता के कारण, उन्हें फ्लाइंग फिश कहा जाता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details