दिल्ली

delhi

उत्तर प्रदेश : ईडी के सामने पेश होंगी विकास दुबे की पत्नी रिचा

By

Published : Oct 21, 2020, 7:02 AM IST

उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिकरू गांव में हुए गोलीकांड के आरोपी रहे विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने तलब किया है. ईडी विकास दुबे की अवैध संपत्तियों की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर

ed summons richa wife of vikas dubey
ईडी के सामने पेश होगी रिचा दुबे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बिकरू कांड के अपराधी विकास दुबे की संपत्ति की जांच कर रही ईडी ने उसकी पत्नी रिचा दुबे को पेश होने के लिए तलब किया है. बीते दिनों ईडी ने रिचा दुबे को लखनऊ स्थित दफ्तर में पेश होने को कहा था, जिसके बाद अब बुधवार को रिचा दुबे लखनऊ स्थित ईडी के कार्यालय पहुंच सकती हैं, जहां पर अधिकारी रिचा दुबे से विकास दुबे की संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाएंगे.

बता दें एसआईटी के निर्देशों पर विकास दुबे की संपत्ति की जांच की जा रही है. ईडी के साथ-साथ एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) भी विकास दुबे के नाम पर दर्ज संपत्तियों को खंगाल रहा है.

विकास दुबे ने पुलिस कर्मचारियों पर बरसाई थी गोलियां
विकास दुबे को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर विकास दुबे व उसके सहयोगियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी. इस गोलीकांड में आठ पुलिस कर्मचारी शहीद हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था. जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई व विकास दुबे के नाम पर लखनऊ, नोएडा व कानपुर में कई संपत्तियां दर्ज हैं.

पढ़ें -कानपुर बिकरू कांड: सामने आया खाकी और विकास दुबे का नेटवर्क

एसआईटी के साथ-साथ ईडी भी विकास दुबे की संपत्ति को लेकर जांच कर रही है. इसी बीच पूछताछ के लिए ईडी ने रिचा दुबे को तलब किया है, जिसके बाद रिचा दुबे बुधवार को राजधानी लखनऊ ईडी के दफ्तर पहुंच सकती हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details