दिल्ली

delhi

कांग्रेस दंगाइयों और आतंकियों की समर्थक पार्टी : साध्वी प्रज्ञा

By

Published : Jan 5, 2020, 4:54 PM IST

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है, उन्होंने कांग्रेस को दंगा करने वालों और आतंकवादियों का समर्थक बताया है.

साध्वी प्रज्ञा
साध्वी प्रज्ञा

भोपाल : सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है, उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा और हिंसा में शामिल लोगों के घर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आप इतिहास उठाकर देख लीजिए वो हमेशा दंगा भड़काने वालों और आतंकवादियों का समर्थन करती है.

वहीं कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में विवादित किताब बांटे जाने को लेकर प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि सावरकर स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने देश के लिए कष्ट सहे हैं. स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति रही है.

साध्वी प्रज्ञा

भोपाल सांसद ने कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों में जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है, उसे दूर करने के लिए आज से देश में बीजेपी ने जनजागरण अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत तमाम बीजेपी नेता अपने इलाके से अभियान की शुरुआत की है और लोगों के घर-घर जाकर सीएए और एनआरसी के बारे में बताएंगे.

पढ़ें- ओवैसी की पाक को नसीहत- हिंदुस्तान के मुसलमानों की फिक्र छोड़ अपने देश में सिखों की हिफाजत करें

ऐसे ही एक जनजागरण कार्यक्रम में शामिल होने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अरेरा कॉलोनी पहुंची थीं, उन्होंने कहा कि जन सामान्य के बीच इस कानून को लेकर कांग्रेस और वामदलों ने भ्रम फैला रखा है. इसके कारण दंगे हो रहे हैं, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे संविधान का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इसे लेकर कानून बन चुका है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details