दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

यह हिमस्खलन नहीं आफत है, इसे देख प्रकृति के समक्ष हो जाएंगे नतमस्तक - avalanche in kinnaur

हिमाचल के किन्नौर में शनीवार दोपहर आए हिमस्खलन को ग्रामीण ने अपने फोन में रिकार्ड कर लिया. वीडियो में हिमस्खलन के दौरान पहाड़ों से बर्फ खिसककर ग्रामीण इलाकों में आ गई, जिससे तापामान ठंडा हो गया. हांलाकि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

ETV BHARAT
किन्नौर में हिम्सखलन

By

Published : Jan 20, 2020, 2:04 PM IST

किन्नौर-जनजातीय जिला किन्नौर के रिब्बा गाँव में शनिवार दोपहर आए हिमस्खलन से आस पास के इलाके में बर्फ के सफेद कण फैल गए.

स्थानीय लोगों ने इस घटना को कैमरे में रिकार्ड कर लिया.

किन्नौर में हिम्सखलन का वीडियो

हिमस्खलन के चलते आसपास के गांवो में करीब आधे धंटे तक हवा में बर्फ के कण छाए रहे. इस दौरान आसपास के इलाकों में पेड़-पौधों व सेब के बगीचों को नुकसान भी हुआ है .

पढ़ें- बदरीनाथ-माणा हाईवे पर हिमस्खलन, देखें वीडियो

हिमस्खलन से फैली बर्फ के बाद गांव के तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

रिब्बा गांव में पहले भी ऐसे हिमस्खलन आ चुके हैं. पिछले साल आए हिमस्खलन की चपेट में गाँव के सेब के बगीचों के साथ कई लोगो के पशुशाला व मकानों के आने से लाखों का नुकसान हुआ था.

इस साल लगातार हो रही भारी बर्फ से रिब्बा गांव में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details